Search News

रेलवे कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने की फायरिंग ,एक मजदूर घायल

देश
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित टोरी साइडिंग पर रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में एक मजदूर गोपाल प्रसाद को गोली लगी है। घायल मजदूर चंदवा का रहने वाला है। उसका इलाज लातेहार सदर अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने दहशत फैला कर रंगदारी वसूलने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगभग 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ अपराधी साइडिंग के पास पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों को निशाना कर फायरिंग आरंभ कर दिया। अपराधियों ने लगभग चार राउंड फायरिंग किया। इसमें गोली लगने से एक मजदूर गोपाल प्रसाद घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इधर प्राथमिक इलाज के बाद घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उसके पैर में गोली लगी है। इधर इस संबंध में लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Breaking News:

Recent News: