कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
बीकेटी,लखनऊ उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ लखनऊ शाखा का त्रैमासिक न्यूज़लेटर का दीपावली के शुभ अवसर पर पुनः प्रकाशित हुआ।तकनीकी कारणों से 1997 से इसका प्रकाशन बन्द था।लखनऊ शाखा की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनोद मिश्र और सेक्रेटरी कुँवर अभिषेक प्रताप के नेतृत्व में और मुख्य सम्पादक डॉ. मनीष कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में प्रकाशित हुआ।सेक्रेटरी कुँवर अभिषेक प्रताप ने कहा कि यह न्यूजलेटर हितधारकों और लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए संवाद के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करेगा।अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि यह पुस्तकालय संघ के विकासयात्रा का प्रारंभ है।अभी ऑनलाइन संस्करण प्रकाशित हुआ है भविष्य में इसे मुद्रित करवाया जाएगा।सम्पादक डॉ.मनीष कुमार बाजपेयी ने कहा न्यूज़लेटर के प्रकाशन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के क्रियाकलापों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।
