Search News

विकसित यूपी 2047 को गति देंगे रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 3, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को भी विकसित करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए चलाए जाने वाले समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान में जिले के निवासी सेवनिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश सरकार के विभिन्न उच्च पदों पर रह कर सेवानिवृत्त हुए आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ तीन अन्य लोगों को विकसित यूपी 2047 को गति देने के लिए टीम में रखा गया है। इनमें सेवानिवृत आईएफएस ज्ञान प्रकाश सिंह, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. संजीत कुमार व यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं। ये लोग विकसित भारत की अवधारणा को सकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी द्वारा 2047 तक यूपी को विकसित राज्य बनाने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने अनुभव का लाभ देंगे। विकसित यूपी के लिए विजन डाक्यूमेंट बनाने में भी अरविंद सिंह व अन्य विशेषज्ञ अपनी भूमिका निभाएंगे। विजन डाक्यूमेन्ट की थीम है, अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति। इसमें कृषि समेत 12 सेक्टर चिन्हित किए गए हैं, जिन पर पूरे यूपी से चार सौ प्रबुद्धजन अपनी राय देंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के चार सौ प्रबुद्धजनों में बलिया के अरविंद कुमार सिंह का चयन होने से हर्ष है। सनबीम स्कूल के डायरेक्टर डा. अरुण सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बलिया के लिए गौरव का क्षण है।
 

Breaking News:

Recent News: