कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद(बजरंग दल) अवध प्रांत प्रखंड बीकेटी लखनऊ संयोजक रोहित सिंह ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र लिखकर आईआईएम रोड पर विदेशी फंडिंग द्वारा संचालित अवैध निजी मस्जिद व मदरसे एवं उसके संचालक पर बेनामी संपत्ति के जांच को लेकर पत्र लिखा और जल्द से जल्द जांच करवाकर आरोपी संचालक पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने की मांग किया है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ अंतर्गत आई.आई.एम रोड स्थित मुतक्कीपुर में विदेशी फंडिंग द्वारा अवैध निजी मस्जिद व मदरसा संचालित किया जा रहा है,जबकि 100 मीटर दूरी पर पहले ही पुरानी मस्जिद स्थित है,लेकिन निजी मस्जिद के संचालक मो.इमरान बेग पुत्र सिकंदर बेग नि.मुतक्कीपुर आई.आई.एम रोड लखनऊ के हैं,जो कुछ वर्ष पहले टेंपो ड्राइवर हुआ करते थे,लेकिन इमरान के पास मौजूदा समय में आई.आई.एम रोड पर लगभग 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं,पिछले कार्यकाल में मो.इमरान की पत्नी कहकशा खातून ग्राम प्रधान भी हुई थी,जिसके बाद मोहम्मद इमरान की संपत्ति का कोई शूमार नहीं है।


यह आशंका जताई जा रही है की मो.इमरान का विदेशी फंडिंग द्वारा हिंदू विरोधी एवं देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्ता हो सकती है,जोकि एक बहुत बड़ा जांच का विषय है,मो.इमरान वर्ष में कई बार करांची वाया सऊदी अरब की यात्रा भी करते हैं,इन सभी मामलों की हर एक बिंदू की गहनता से अगर निष्पक्ष पूर्ण जांच हो तो पूरी असलियत खुलकर सामने आ जाएगी।उन्होंने मो.इमरान के पासपोर्ट,बैंक खाते व संपूर्ण चल-अचल बेनामी संपत्ति के मामले की गंभीरता से जांच करने के पश्चात कठोर कार्रवाई करने मांग किया है,जिससे भविष्य में कोई भी देश विरोधी मानसिकता का व्यक्ति देश व हिंदू संस्कृति के प्रति षड्यंत्र रचने का दुस्साहस ना कर सके।
