कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान कौशल का के तत्वाध्वान में महिलाओं की 5 किलोमीटर की साड़ी युक्त दौड़ लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को समय प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगी।जिसमें 25 वर्ष से 45 वर्ष की महिलाएं भाग लेंगी,जिसमें विजेता महिलाओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में इक्यावन हजार रुपए,द्वितीय पुरस्कार इकतालीस हज़ार,तृतीय पुरस्कार इक्कतीश हज़ार रुपए,चौथे दस पुरस्कार इक्यावन सौ रुपए,पांचवें दस पुरस्कार इकतालीस सौ रुपए,छठे दस पुरूस्कार इक्कतीश सौ रुपए,सप्तम दस पुरस्कार इक्कीस सौ रुपए,अष्टम दस पुरस्कार ग्यारह सौ रुपए कुल 53 महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे,जिसमें मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की ही प्रतिभागी महिलाएं भाग लेंगी।
जिसकी जानकारी मंगलवार को बीकेटी स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व सांसद कौशल किशोर ने दी।प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से संजय सिंह,भाजपा नेता,अवधेश सिंह,सदाशिव मिश्रा,मान सिंह,राजेश सिंह,दीपक कुमार लोधी,मायाराम रावत,कामता प्रसाद रावत जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा,जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी (प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व सांसद कौशल किशोर),मदनमोहन मिश्रा मौजूद रहे।
