कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो बाईक सवार कांवड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चण्डी पुल के पास हुआ। मृतक यूपी के जनपद संभल के निवासी थे और बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए यूपी के संभल से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे चण्डी पुल पर पहुंचे, उनकी बाईक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। मृतकों की पहचान सुरेश (उम्र 26 वर्ष, पुत्र भगवान स्वरूप) और अरविंद (उम्र 30 वर्ष, पुत्र सोमपाल) के रूप में हुई है। दोनों की पहचान यूपी के संभल जिले के शाहाबाद थाना बबराला और चकरपुर थाना केला देवी के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
