कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत। पूरनपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम सबलपुर मे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" ने ग्रामवासीयों एवं पी डी ए पंचायत की अध्यक्षता करते हुए कहा कि "वर्तमान सरकार में संविधान के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं और पीड़ित वर्गों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। राजू ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर रही है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि "समाजवादी पार्टी हमेशा से ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण इन वर्गों का जीवन और भी मुश्किल हो गया है।पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि "पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को एकजुट करना और उनके अधिकारों के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो इन वर्गों के हितों की रक्षा कर सकती है।इस पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। पंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया था जिसकी अध्यक्षता सपा नेता राजकुमार "राजू" ने एवं संचालन सपा नेता कल्याण सिंह सरोज ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा नेता ओम शर्मा,मीता सिंह, भगवान दीन वर्मा,रजनीश यादव,प्रशांत अवस्थी,पूर्व प्रधान राममूर्ति पाल,पूर्व प्रधान डा.बालकराम पाल,अरविन्द पाल,लालारामपाल,तिलकराम पाल,ओमशंकर मौर्या,बादशाह सरोज,बसंतलाल पाल,बाबूराम पाल,शिवकुमार पाल,पूर्व प्रधान प्यारे लाल,राजेश पाल आदि उपस्तिथ रहें।
