Search News

सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

नई दिल्‍ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 29, 2025

 कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

केंद्र सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह राजेश्वर राव की जगह लेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शिरीष चंद्र मुर्मू को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। मुर्मू की नियुक्ति 9 अक्टूबर से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक हैं। मौजूदा डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव का स्थान लेने वाले शिरीष चंद्र मुर्मू वर्तमान में बैंकिंग विनियमन और अन्य विभागों के प्रभारी डिप्टी गवर्नर हैं। राव का कार्यकाल 8 अक्‍टूबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। आरबीआई में चार डिप्टी गवर्नर हैं, जो मौद्रिक नीति, वित्तीय बाज़ार विनियमन, बैंकिंग पर्यवेक्षण और विनियमन जैसे विभागों में कार्यरत हैं। मुर्मू के पोर्टफोलियो आवंटन की घोषणा अभी बाकी है।

Breaking News:

Recent News: