Search News

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर निकाला गया भव्य यूनिटी मार्च चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की पुष्प वर्षा

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बरखेड़ा विधानसभा में मंगलवार को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बलदेव औलख मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक इस पदयात्रा में शामिल हुए। यूनिटी मार्च ज्योहरा कल्याणपुर से प्रारंभ होकर जूनियर हाईस्कूल ग्राउंड तक निकाला गया, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। पूरे मार्ग में लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा और यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह आज हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज में सौहार्द, एकजुटता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने लोगों से जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर भाजपा सरकार को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने की अपील की। रैली में बरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा कल्याण विभाग के द्वारा स्कूली बच्चों के साथ रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजपाल ने भी पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसा कर यात्रा का अभिनंदन किया। एकता, अखंडता और स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाला गया यह यूनिटी मार्च पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रेखा सिंह परिहार, अभिषेक सिंह गोल्डी, अमनदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजपाल, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, अमित कुशवाह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अशोक गंगवार, राजू लोधी, प्रेमशंकर, चंदन लाल, अशोक वर्मा, नंदलाल लोधी, हरेंद्र वर्मा, हरीराम सोनकर, जिला संयोजक दिनेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, प्रेमशंकर वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: