Search News

सारिका श्रीवास्तव गोलीकांड में 315बोर के अवैध तमंचे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। सैरपुर थाना अंतर्गत शनिवार रात्रि को हॉस्टल के बाहर सड़क पर छात्रों के दो गुट आपस में लड़ाई-झगड़ा शोर शराबा कर रहे थे,जिसका सामने रह रहे दंपति ने विरोध किया था तो छात्रों ने तमंचे से उनकी तरफ़ हत्या करने की नियत से फायरिंग कर दी जिससे छत पर पति के साथ टहल रही महिला को गोली जा लगी थी और उसकी मौत हो गई थी,वही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।वही इस घटना का खुलासा करते हुए एडीसीपी लखनऊ उत्तरी जीतेंद्र कुमार दुबे ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 22/3/2025 की रात्रि को सैरपुर थाना अंर्तगत हॉस्टल के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे,इस दौरान अवैध तमंचे से हुई फायरिंग में हॉस्टल के सामने रह रही महिला सारिका श्रीवास्तव(43)पत्नी श्याम जी श्रीवास्तव को गोली जा लगी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी और पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ़्तारी में लगी हुई थी । 

वही पूछताछ में आरोपियों  ने बताया कि अपने मित्र अमन गुप्ता के साथ उसके जुनियर कैफ के किराये के मकान में बने हॉल में जाकर शराब पी और उसके बाद दोस्तअमन गुप्ता व चिंगू उर्फ अजय उर्फ शिवांशु द्वारा बृजधाम कालोनी में स्थित नायक हॉस्टल में रहने वाले अरुन कुमार,अंकित व उसके दोस्त भरत यादव को मारने का प्लान बनाया गया,हम लोग अपने दोस्तों के साथ नायक हास्टल पहुंचे और हास्टल में घुसकर अंकित को मारने पीटने के बाद हम लोग अरुन व भरत को ढूंढते हुए दूसरे मंजिल पर पहुंचे जहाँ एक लड़का मिला जिसके द्वारा विरोध करने पर हम लोग उसे भी मारते हुए सीढी से नीचे ला रहे थे तभी सामने वाले घर की छत पर मौजूद एक महिला व पुरुष द्वारा हमारा विरोध किया गया और पुलिस को सूचना देने की धमकी देने लगा जिसके बाद पुनीत मिश्रा तथा चिंगू उर्फ अजय उर्फ शिवांशु मिश्रा अपने पास लिए असलहे से निशाना लगाकर छत पर विरोध कर रही महिला को गोली मार दिया था। 

कार्तिकेय उर्फ अंगा द्वारा भी पुनीत से असलहा लेकर एक फायर किया गया था,जिसके बाद सभी मौक़े से भाग निकले थे।वही पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए रैथा अंडरपास के पास से पांच आरोपी कार्तिकेय दीक्षित उर्फ अंगा पुत्र शिवशंकर दीक्षित निवासी फरीदपुर पक्काबाद थाना ठाकुरगंज लखनऊ,अमन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता थाना खुटहन जनपद जौनपुर,संदीप सिंह चौहान पुत्र राघवेंद्र सिंह प्रीति नगर थाना मडियांव लखनऊ,मोहित मिश्रा पुत्र नैमिष मिश्रा थाना रामकोट जिला सीतापुर,पुनीत मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी रानीकोठी भटगंज,थाना कोतवाली नगर,जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर आरोपी पुनीत मिश्रा के पास से 315बोर का अवैध तमंचा व 510रुपए नक़द बरामद किया,वही पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी।गिरफ़्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सैरपुर मनोज कोरी की टीम,क्राइम/सर्विलांस डीसीपी उत्तरी प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की टीम,प्रभारी निरीक्षक स्वाट/थाना मडियांव शिवानंद मिश्रा की टीम शामिल रही।


 

Breaking News:

Recent News: