Search News

सीनियर वूमेन कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने नेहा दक्ष विदेश रवाना

बिजनौर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 3, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारत सरकार लगातार महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।छठी सीनियर वूमेन एशिया कबड्डी चैम्पियनशिप जिसका आयोजन दिनांक 04 मार्च 2025 से 09 मार्च 2025 तक तेहरान ईरान में होने जा रहा है।जिसके लिए नेहा दक्ष अपनी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से तेहरान ईरान के लिए रवाना हो गई है।उनकी जीत के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,समाजसेवी मीडिया कर्मी,अधिवक्ता, खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों सहित पूरे जनपद बिजनौर ही  ही नहीं देश प्रदेश के लोगों ने दुआएं की है।
 

Breaking News:

Recent News: