Search News

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव को सुरक्षा देने के लिए सिटी मजिस्टेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। सुहेलदेव  भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैफ रजा ने गृहमंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट  को सौंपा ज्ञापन में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर को पिछले कई दिनों से जान से मारने एवं बम से उड़ने की धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि पिछले दो माह से पूर्वांचल में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा काफिले को बार-बार ओवरटेक करने का प्रयास किया जा रहा था।कुछ दिन पहले जनपद कुशीनगर और एवं बलिया में जानलेवा हमले हुए थे। जिस कारण उनको जान माल का खतरा बराबर बना हुआ है।सुखदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने गृहमंत्री से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है।

Breaking News:

Recent News: