Search News

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती,मरीजों को मिलेगी त्वरित रिपोर्ट और बड़ी राहत

Ram Sagar Misra Hospital in BKT, Lucknow, emerges as a major diagnostic hub under the 'Hub and Spoke' model. It now handles blood sample testing for 11 government hospitals, offering advanced tests like Cancer screening and Hormone profiles for free with mobile report delivery.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 6, 2026

बीकेटी,लखनऊ । बीकेटी के साढा़मऊ स्थित राम सागर मिश्र शौ शैय्या संयुक्त अस्पताल को अब एक प्रमुख जांच केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।अस्पताल की स्पोक और हब मॉडल पर पैथोलॉजी लैब में अब न केवल यहां उपचार करा रहे मरीजों,बल्कि ग्यारह अन्य सरकारी अस्पतालों से आने वाले मरीजों के ब्लड सैंपलों की भी जांच की जाएगी।इस पहल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और हजारों मरीजों को सीधा लाभ पहुंचेगा।इस लैब का उद्घाटन चिकित्सा स्वास्थ मंत्री/उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मई 2025 को इसका विधिवत् उद्घाटन कर लैब का शुभारंभ किया था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत पहले से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी,इटौंजा,माल,काकोरी,मलिहाबाद,गुडंबा,ट्रामा सेंटर जानकीपुरम,अलीगंज के एकत्र किए जाने वाले ब्लड सैंपल की जांच राम सागर मिश्र शौ शैय्या संयुक्त अस्पताल में हो रही थी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि अपर निदेशक लखनऊ मंडल जीपी गुप्ता के निर्देश पर इस अस्पताल को तीन अन्य अस्पतालों टीबी अस्पताल ठाकुरगंज,भाऊराव देवरस अस्पताल महानगर,50बेड हॉस्पिटल चिनहट के ब्लड सैंपलों की जांच भी अब इस अस्पताल में होगी।

पहले कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी जांच केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था।इससे जहां आर्थिक बोझ बढ़ता था,वहीं रिपोर्ट मिलने में भी देरी होती थी।इस व्यवस्था से मरीजों को अब एक ही स्थान पर समयबद्ध और नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और इस प्रणाली से न केवल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा,बल्कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों से आने वाले मरीजों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।इस अस्पताल में CA125-(ओवेरियन कैंसर), CA19.9-(पैंक्रियाटिक कैंसर),LH,FSH,(प्रोलैक्टिन - रिप्रोडक्टिव हॉर्मोन),PSA-(प्रोस्टेट कैंसर)स्क्रीनिंग टेस्ट,बीटा HCG-(गर्भावस्था की पुष्टि के लिए), इंसुलिन टेस्ट-खून में इंसुलिन की मात्रा के लिए सहित अन्य उच्च स्तरीय जांचे होती है व उनकी रिपोर्ट मरीजों को उनके मोबाईल पर ही समयानुसार उपलब्ध कराई जाती है।

Breaking News:

Recent News: