लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। हिन्दू महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव एवं कजरी में श्रावणी हरियाली तीज का खिताब आरती जायसवाल को मिला। लाटूश रोड स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी राजेन्द्र गुप्ता रहे। जिन्होंने इस मौके पर कहा कि हमारा संगठन समाज को संगठित करने का प्रयास करता रहता है। कार्यक्रम का संचालन रीता नाथ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं हरे रंग के परिधान में नजर आई और फैन्सी ड्रेस, रैम्प वाक तथा डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। संगीत प्रतियोगिता में राधा गुप्ता, सरोज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में आरती जायसवाल, रेशी मित्तल व नीतू सिंह को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सोलह सिंगार प्रतियोगिता में सरोज को प्रथम, सीमा तिवारी को द्वितीय व किरन गुप्ता को तृतीय स्थान हासिल हुआ। आयोजन में निर्णायक मंडल में दो जज आयूषी गुप्ता व अनीता गुप्ता रही। जिन्होंने विजेताओं के नाम घोषित किये। इस मौके पर आयूषी गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, शालिनी त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, राधा गुप्ता, निर्मला मिश्रा, रामा चतुर्वेदी, अनीता गुप्ता, नीतू सिंह, रीता नाथ, दीपमाला साहू, रुचिका अग्रवाल, रेशी मित्तल, रीता सोनी, पूनम वैश्य, रेनू सिन्हा, सुमन जायसवाल, किरण जयसवाल, किरण गुप्ता, बबीता, निभा, सुनीता वैश्य, राजकुमारी, सरोज, सीमा तिवारी व रेणुका समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।