Search News

हिमाचल में बारिश से तबाही: 106 लोगों की मौत, 1000 करोड़ का नुकसान, कई सड़कें बंद

हिमाचल में भारी बारिश से अब तक 106 लोगों की मौत और 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है। शिमला, बिलासपुर और सोलन समेत कई जिलों में सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक राहत से किया इनकार।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 16, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शिमला, बिलासपुर और सोलन जिलों में कई स्थानों पर भारी नुकसान दर्ज किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 62 मौतें सीधे बारिश से जुड़ी आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़ और मकान ढहने के कारण हुई हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य को अब तक लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कई प्रमुख सड़कों पर भूस्खलन और जलभराव के चलते यातायात पूरी तरह बाधित है।भारतीय मौसम विभाग ने 16 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी 21 जुलाई तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, ऊना और धौलाकुआं में तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Breaking News:

Recent News: