Search News

हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 12, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाकी इण्डिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है। उत्तर प्रदेश में ट्राफी का आना उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला दिवस है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र इसी उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया था। उनके नेतृत्व में तीन ओलम्पिक में भारत ने गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। उत्तर प्रदेश के अन्दर ही मेजर ध्यानचंद की स्मृतियों को स्मरण करने के लिए प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस यूनीवर्सिटी का निर्माण कर रही है। जिसका प्रथम सत्र इस वर्ष से प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही भारतीय हाकी के यशस्वी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू, वह भी उत्तर प्रदेश में जन्मे थे। उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी स्थित उनके पैतृक आवास को बेहतर म्यूजियम बनाने की कार्यवाही राज्य सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में अनेक ऐसे हॉकी के खिलाड़ियों अशोक कुमार, रवीद्र पाल, डा.आर.पी.सिंह, अब्दुल अजीज, पुष्पा श्रीवास्तव, वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में कई हॉकी खिलाड़ी प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: