Search News

आईसीएआर एनबीएफजीआर द्वारा व्यापक कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागरूकता कार्यक्रम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 23, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। आईसीएआर एनबीएफजीआर लखनऊ द्वारा किसान दिवस के अवसर पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन(ग्रामीण) (विकसित भारत– जी राम जी) विषय पर निदेशक डॉ. काजल चक्रबर्ती के मार्गदर्शन में एक व्यापक कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को विकसित भारत जी राम जी पहल के उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र एवं लाभों से अवगत कराना था, विशेष रूप से रोजगार सुनिश्चित करने, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कुल 584 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 115 महिला कृषक एवं 433 पुरुष कृषक शामिल थे। सभी ने आईसीएआर द्वारा आयोजित लाइव कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के संदेश को सुना। यह सहभागिता किसानों की सक्रिय भागीदारी तथा लैंगिक समावेशन को दर्शाती है। 

आईसीएआर–एनबीएफजीआर के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता व्याख्यान, संवादात्मक सत्र तथा अनुभव साझा करने के माध्यम से कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका विविधीकरण एवं संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस बहु-स्थलीय आयोजन के माध्यम से आईसीएआर–एनबीएफजीआर ने किसान-केंद्रित विस्तार गतिविधियों, क्षमता निर्माण तथा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया, जो विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Breaking News:

Recent News: