Search News

फिल्म "सितम्बर 21" का आधिकारिक ट्रेलर अब रिलीज़, 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 27, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फिल्म सितम्बर 21 का आधिकारिक ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है, जो अल्ज़ाइमर और देखभाल करने वालों के अक्सर अनदेखे संघर्षों पर आधारित एक भावनात्मक और प्रभावशाली कहानी की झलक दिखाता है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर आगामी 16 मई को कान्स में होगा। फिल्म में प्रियंका उपेंद्र, प्रवीण सिंह सिसोदिया, ज़रीना वहाब, अजीत शिधाये और अमित बहल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे पिता की है जो डिमेंशिया से जूझ रहा है, और एक बेटे की, जिसे अपने सपनों और परिवार की जिम्मेदारी के बीच चुनाव करना पड़ता है। अभिनेता प्रवीण सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस फिल्म ने मुझे भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से छुआ। हर दृश्य में एक सच्चाई और संवेदनशीलता है, और हमने ट्रेलर में भी उसी भावना को दिखाने की कोशिश की है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपके साथ लंबे समय तक रहती है, और मुझे विश्वास है कि दर्शक भी इसकी गहराई को महसूस करेंगे। तो वहीं अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र ने कहा फिल्म हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास रहा है। यह कहानी प्यार, यादों और जिम्मेदारी को बहुत सच्चे और संवेदनशील तरीके से दिखाती है। ट्रेलर उसी भावनात्मक पहलू को सामने लाता है, और मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म हर दर्शक पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। वहीं यह भी जानकारी साझा किया कि आगामी 22 मई को पूरे भारत के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज़ होगी।

Breaking News:

Recent News: