पारा से आलोक शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राजधानी स्थित नरपतखेड़ा डूडा कॉलोनी में बीमार अवस्था में पड़ी एक गाय को नगर निगम द्वारा रेस्क्यू न किए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने आकर्षक फाउंडेशन की फाउंडर अरशी शर्मा तक पहुंचाई। जानकारी मिलते ही अरशी शर्मा ने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया। सूत्रों के अनुसार शिकायत दर्ज होते ही निगम की टीम सक्रिय हुई और तत्काल प्रभाव से गाय को रेस्क्यू कर कान्हा उपवन भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने आकर्षक फाउंडेशन के इस त्वरित प्रयास की सराहना की है। वहीं, फाउंडेशन का कहना है कि पशुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए संस्था लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है।

