Search News

आपसी रंजिश में चाकूबाजी, महानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 29, 2025

आपसी रंजिश में चाकूबाजी, महानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

कैनविज टाइम्स संवाददाता।

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना हनुमान सेतु के पास की बताई जा रही है। हमले में घायल युवक की पहचान तनिष्क वर्मा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम प्रिंस वाल्मीकि बताया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और वारदात के बाद फरार होने की फिराक में था।घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को मौके के आसपास से ही गिरफ्तार कर लिया।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महानगर पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News:

Recent News: