कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान किसी भी देश के विकास में बहुत अहम योगदान देते हैं: प्रवीण सिंह
बीकेटी,लखनऊ
सोमवार को एस.एस.पब्लिक स्कूल,हेमी,बीकेटी, लखनऊ के प्रांगण में कंप्यूटर एवं वैज्ञानिक उपकरणों एवं चित्र कला की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक अनिल सिंह चौहान एवं विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने फीता काट कर किया,इस प्रदर्शनी में कंप्यूटर के महत्वपूर्ण उपकरण जैसे एटीएम,रोबोट, सोशल नेटवर्किंग,वेब सर्वर इत्यादि एवं वैज्ञानिक उपकरणों जैसे हार्ट मॉडल,फ़ोटो सिंथेसिस,इलेक्ट्रिक टॉर्च,पाचन तंत्र,सेंसर वाटर पम्प,वाटर अलार्म,रेन डिटेक्टर आदि आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया,उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीके शर्मा,संजय जायसवाल एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे,छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने कहा की कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान किसी भी देश के विकास में बहुत अहम योगदान देते हैं ,ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है एवं हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन क्षेत्रों में हमारे विद्यार्थी अधिक से अधिक रुचि लेकर एवं कुछ नया सीख कर आने वाले दिनों में देश के प्रगति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके।। .jpeg)
.jpeg)

