प्रयागराज जमुनापार थाना औद्योगिक के सामने हाईवे पर एक तरफ की आधी सड़क पर 5 , 6 गाड़ियां कई वर्षों से खड़ी हैं जिससे आधी सड़क पर आवागमन नहीं होता
और जब सड़क बनाई जाती है तो उतनी दूर सड़क इन गाड़ियों के वजह से बन भी नहीं पाती
जिससे कभी कभी जाम की स्थित पैदा हो जाती है जबकि औद्योगिक थाना परिसर में चालान युक्त एवं एक्सीडेंट वाली गाड़ियों को खडी करने की पर्याप्त जगह भी है लेकिन थाना प्रभारी की लापरवाही से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को चार साल से यह समस्या झेल रहे हैं जिससे हाइवे मार्ग सकरा होने के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं वहीं कुंभ मेला दृष्टि गत चारों तरफ जनपद में सड़क मार्ग को सरकार चौड़ी करके रंग-रोगन करने में कार्य कर रही है जिससे कुंभ मेला में पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा अथवा कष्ट न उठाना पड़े लेकिन औद्योगिक थाना प्रभारी की लापरवाही के चलते हाइवे पर से चालान युक्त ट्रकों डंफरो को सड़क मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहनों को नहीं हटाया जा रहा है जिसके कारण आने वाले वर्ष 2025 जनवरी माह में महा कुम्भ के भव्य आयोजन में हाइवे पर लावारिश हालत में खडी ट्रकों के कारण श्रधालुओं एवं आम जनमानस को समस्या के साथ साथ जाम का कारण बन सकता है।
