Search News

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ‘नेट जीरो सरोजनीनगर 2040’ बना हरित विकास का नया मॉडल

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ‘नेट जीरो सरोजनीनगर 2040’ अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु नेतृत्व और सतत विकास का नया मॉडल बन रहा है। अभियान के तहत वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, वन्यजीव संरक्षण और युवाओं को जोड़ने जैसी कई पहल की गई हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: June 29, 2026

पर्यावरण संरक्षण, जलवायु नेतृत्व और जनभागीदारी से सरोजनीनगर बना सतत विकास की नई पहचान

लखनऊ,  सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संचालित ‘नेट जीरो सरोजनीनगर 2040’ अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु नेतृत्व और सतत विकास का एक सफल मॉडल बनकर उभर रहा है। वर्ष 2040 तक सरोजनीनगर को नेट जीरो उत्सर्जन (Net Zero Emission) वाला मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अब तक 20 हजार से अधिक नागरिक हरित भविष्य के निर्माण के लिए शपथ ले चुके हैं।

'द ग्रीन शिफ्ट' से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित ‘द ग्रीन शिफ्ट: गोल्फ टूर्नामेंट अवॉर्ड्स 2026’ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

“खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प” थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर, महिला और वेटरन वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुल 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा विजेताओं को 6 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस आयोजन ने खेल, सामाजिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया।

'नेट जीरो इंडस्ट्री' से उद्योगों को जोड़ा गया अभियान से

अभियान के अगले चरण में ‘नेट जीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पहल का उद्देश्य एमएसएमई (MSME) इकाइयों को जलवायु संरक्षण एवं सतत विकास का सक्रिय भागीदार बनाना है। इसके तहत युवा सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किए गए, जहां युवाओं को पर्यावरणीय नेतृत्व और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हरित अभियान के तहत हुए कई महत्वपूर्ण कार्य

अभियान के अंतर्गत अब तक—

  • 500 धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण।
  • सभी पौधों पर ट्री गार्ड की स्थापना।
  • 30,000 से अधिक ईको-फ्रेंडली बैग तैयार कर लगभग 50 विद्यालयों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में वितरण।
  • महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 'मां तारा शक्ति सिलाई केंद्र' के माध्यम से आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना।
  • प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान।
  •  

वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता पर विशेष जोर

‘एनवायरमेंट वॉरियर्स – द गार्डियंस ऑफ द ग्रीन’ अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा दिया गया।

इसके तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य और दुधवा राष्ट्रीय उद्यान सहित प्रमुख क्षेत्रों में 9 वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

see more-kanwhizztimes

वन विभाग के कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए—

  • 250 साइकिलें
  • 2,000 जैकेट
  • 100 दूरबीन
  • 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर वितरित किए गए।
  •  
  • साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 वनकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
  •  

शिक्षा, जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को भी मिली प्राथमिकता

अभियान के अंतर्गत दो प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी एवं डिजिटल लर्निंग सेंटर स्थापित किए गए। वन्यजीवों के लिए जल उपलब्ध कराने हेतु सोलर पावर्ड वाटर पंप लगाए गए।

इसके अलावा 30 सिलाई मशीनों का वितरण कर 3 मां तारा शक्ति सिलाई केंद्र स्थापित किए गए। पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई।

'हरित भविष्य हमारा संकल्प' : डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि "विकास तभी सार्थक है, जब आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित वन्यजीव और हरित भविष्य मिले।"

उन्होंने कहा कि 'नेट जीरो सरोजनीनगर 2040' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ जीवन का संकल्प है।

Breaking News:

Recent News: