Search News

यू.पी. प्रेस क्लब के सृजन सम्मान समारोह में डॉ. विवेक कुमार और दिनेश दाहिर आज़मगढ़ी सम्मानित

लखनऊ में यू.पी. प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के 170वें सृजन सम्मान समारोह में डॉ. विवेक कुमार को सृजन प्रेरणा सम्मान और दिनेश दाहिर आज़मगढ़ी को सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में भव्य कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: June 29, 2026

170वें सृजन सम्मान समारोह में साहित्य, समाजसेवा और पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी

लखनऊ। यू.पी. प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 170वें सृजन सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश दाहिर आज़मगढ़ी को 'सृजन सम्मान' तथा वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. विवेक कुमार को 'सृजन प्रेरणा सम्मान' से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि गिरधर खरे तथा विशिष्ट अतिथियों हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, सच्चिदानंद शलभ और सुभाष गुरुदेव ने दोनों सम्मानित हस्तियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए डॉ. विवेक कुमार

समारोह में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. विवेक कुमार वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे प्रतिदिन लगभग 30 कुष्ठ रोगियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर त्वचा रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। सुबह से दोपहर तक नियमित रूप से मरीजों की सेवा करना उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

कवि सम्मेलन ने बांधा समा

सम्मान समारोह के साथ आयोजित भव्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूजा श्री की वाणी वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन वर्षा श्रीवास्तव ने किया, जबकि संयुक्त संचालन योगी योगेश शुक्ल एवं सुभाष रसिया ने संभाला।

और पढ़ें-kanwizztimes

कवि सम्मेलन में अनिता अरोरा, कामिनी श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल 'विनोद', विजय अग्रहरि, डॉ. रुद्रमणि, रश्मि शरद, मनोरमा श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शालिनी राय, पूर्णिमा भसीन, दीपिका, डॉ. संदीप शर्मा और अनुराग मिश्रा सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में सर्वेश अस्थाना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Breaking News:

Recent News: