महिला का आरोप विक्रेता व क्रेता को अलग-अलग दिन बुलाकर बाबू ने की फर्जी रजिस्ट्री
- सब रजिस्ट्रार के बाबू पर 80 वर्षीय महिला की भूमि की रजिस्ट्री 1977 की जगह 10867 वर्ग फिट करने का आरोप
बख्शी का तालाब के उप निबंधक कार्यालय में पिछले लगभग 5 वर्षों से तैनात बाबू अनूप वर्मा पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने प्रापर्टी डीलरो से मिलकर उसकी मर्जी से अत्यधिक भूमि का बैनामा प्रॉपर्टी डीलर के हक में करने का गंभीर आरोप लगा है। बुजुर्ग महिला उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय के लिए गुहार लगा रही है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया वह अपनी जरूरत के लिए ग्राम सरकपुर थाना सैरपुर तहसील बख्शी का तालाब में स्थित गाटा संख्या 219 में एक प्लॉट 1977 वर्ग फिट का विक्रय करना चाहती थी इसी दौरान अनुराग दीक्षित, सचिन शुक्ला व पंकज यादव उसके सम्पर्क में आए और उसके उक्त प्लॉट को अपने परिचित धीरेन्द्र त्रिपाठी को 1550 रुपए प्रति वर्ग फिट के हिसाब से कुल रूपये 3064350 में विक्रय करने को तय हुआ। अनुराग दीक्षित द्वारा महिला को एक लाख रुपए अग्रिम बयाना राशि सहित कुल 19 लाख रुपया देकर शेष विक्रय राशि 31 जुलाई को उप निबंधक कार्यालय बीकेटी में रजिस्ट्री करने के समय जरिए चेक देने की बात कही गयी। जब महिला व उसका बेटा उक्त प्लॉट की 31 जुलाई को रजिस्ट्री करने पहुंचे तो उन्होंने क्रेता द्वारा पहले से तैयार किए गए कागजातों में हस्ताक्षर करने के बाद प्लॉट का कुल विक्रय मूल्य दस लाख रुपए देखकर विरोध किया तो अनुराग दीक्षित व धीरेन्द्र त्रिपाठी ने टाईपिस्ट की गलती बताकर उस दिन बैनामा टाल दिया। दिनांक 29 अक्टूबर को अनुराग दीक्षित ने फोन कर पुनः निबंधन कार्यालय बीकेटी पहुंचकर रजिस्ट्री करने को कहा जिस पर महिला व उसके पुत्र की बायोमेट्रिक हुई लेकिन क्रेता धीरेन्द्र त्रिपाठी ने अपनी बायोमेट्रिक नहीं कराई कार्यालय में उपस्थित बाबू अनूप वर्मा प्लॉन के तहत उसका वीडियो बयान लेकर बोला कि रजिस्ट्री हो गई है आप जा सकती हैं। महिला को बाबू पर संदेश हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। दिनांक 13 नवम्बर को महिला व उसके पुत्र को जानकारी मिली कि क्रेता द्वारा तय शुदा प्लॉट गाटा संख्या 219 में 1977 वर्ग फिट का बैनामा दिनांक 29 अक्टूबर को पंजीकृत ही नहीं हुआ बल्कि क्रेता धीरेन्द्र त्रिपाठी (प्रापर्टी डीलर) ने अपने उपरोक्त साथियों सहित प्रभारी सब रजिस्ट्रार अनूप वर्मा द्वारा पूर्व में रचे गए षड़यंत्र के तहत उक्त पंजीयन को 7 नवम्बर को निष्पादित होना दिखाया जा रहा है जिसमें गाटा संख्या 219 में प्लॉट 1977 वर्ग फिट को हटाकर महिला की अन्य भूमि गाटा संख्या 282 में 10867 वर्ग फिट का पंजीयन करा लिया गया है जबकि महिला व उसका बेटा अनुराग मिश्रा 7 नवम्बर को उप निबंधक कार्यालय बीकेटी गए ही नही और न ही उन्हें कोई इस दिन हुए बैनामा की जानकारी दी गई।सहायक महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ रमेश चन्द्र ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले की पुलिस जांच कराएगी यदि कार्यालय के बाबू की कोई संलिप्ता मिलेगी तो उस पर विभागीय जांच कर कार्यवाही होगी।
