Search News

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का प्रदर्शन पांच नवंबर को

रायपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 3, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में भव्य एयर शो का आयोजन किया है। पहली बार नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम और आकाश गंगा करतब करेगी। यह ऐतिहासिक एयर शो पांच नवंबर को नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा, जहां हजारों दर्शक आसमान में तिरंगे की लहराती छटा और वायुसेना के शौर्य के अद्भुत नजारे देख सकेंगे। समारोह से पहले इस शो की तैयारी के लिए रविवार को पैराट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल, आगरा से एक प्रशिक्षक रायपुर पहुंचे। उन्होंने शो स्थल का निरीक्षण कर पैराजंप के लिए स्थान का चयन किया और तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्पेशल फोर्स के कमांडो 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा जंप करेंगे। इसके साथ ही 5 नवंबर को 9 फाइटर जेट्स हार्ट-इन-द-स्काई और बॉम्ब बर्स्ट जैसे रोमांचक स्टंट दिखाएंगे। जिसे लेकर प्रशासन तैयरियों में जुटा हुआ है। राज्य सरकार और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से इस आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 1996 में गठित सूर्यकिरण टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता और शौर्य की प्रतीक है। यह एशिया की एकमात्र नौ-विमान वाली एरोबैटिक डिस्प्ले टीम है, जो अपने अत्यंत नजदीकी फॉर्मेशनों के लिए जानी जाती है। टीम के विमानों के बीच उड़ान के दौरान दूरी दूरी पाँच मीटर से भी कम होती है। सूर्यकिरण टीम ने अब तक भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। वहीं आज राज्य रजत उत्सव का तीसरा दिन हैं शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आज कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड प्रस्तुति देगी। सूफी गायक राकेश शर्मा के साथ ही पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले प्रस्तुति देंगी, इसके अलावा कलाकार घनश्याम महानंद पारंपरिक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे।पार्श्वगायक भूमि त्रिवेदी भी आज मनमोहक परफॉर्मेंस देंगी।

Breaking News:

Recent News: