Search News

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने पेश की ऑल न्यू हेक्टर

लॉन्च
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 15, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के लॉन्च की घोषणा की। यह एसयूवी सेगमेंट में बोल्ड डिज़ाइन, बेजोड़ आराम, अग्रणी तकनीक और डायनामिक ड्राइविंग अनुभव के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। चिनहट स्थित एमजी मोटर्स के शोरूम में ऑल-न्यू एमजी हेक्टर की लांचिंग के मौके पर मि. रवि मित्तल, डायरेक्टर स्ट्रैटजिक प्रोजेक्ट्स, जेएसडब्लू एमजीआई, रजनीश अग्रवाल, डायरेक्टर, बीआर एमजी,, आरिफ खान, सेल्स हेड, बीआर एमजी, मि. आलोक मिश्रा, सर्विस हेड बीआर एमजी मौजूद रहे। पेश की गई ऑल-न्यू हेक्टर में नया फ्रंट और रियर बंपर डिज़ाइन है। साथ ही बिल्कुल नया ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए रंग सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। इसके इंटीरियर्स में 5-सीटर वेरिएंट के लिए ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम और 6 व 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई है। यह केबिन को और अधिक प्रीमियम व आकर्षक बनाती है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर रेंज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (केवल सीमित इकाइयों के लिए) है। लॉन्च के अवसर पर अनुराग मेहरोत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि हेक्टर हमारा पहला नेमप्लेट था और जल्द ही यह एमजी ब्रांड का पर्याय बन गया। आज तक 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों ने इसे पसंद किया है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के साथ हम इसके डिज़ाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी को और ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं। हमारा मानना है कि उन्नत मोबिलिटी कुछ लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऑल-न्यू हेक्टर टेक्नोलॉजी को और अधिक लोकप्रिय बनाते हुए प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगा। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर में नया औरा हेक्स ग्रिल दिया गया है, जो मजबूती और सटीकता का प्रतीक है। इसके साथ फ्रंट और रियर में नए औरा स्कल्प्ट बंपर्स हैं, जो हर एंगल से एक मस्क्युलर और आत्मविश्वासी स्टांस देते हैं। औरा बोल्ट  अलॉय व्हील्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे खड़े-खड़े भी ताकत और स्टाइल का एहसास कराएं। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के शानदार इंटीरियर्स में अब दो नए कलर थीम्स मिलते हैंकृ ड्यूल टोन अर्बन टैन (6 और 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए), जो आधुनिक शहरी सौंदर्य से प्रेरित है और गर्मजोशी भरा है। यह  लग्ज़री का अहसास देता है। ड्यूल टोन आइस ग्रे 5-सीटर वेरिएंट के लिए है। इसमें ब्लैक-ग्रे पैलेट के साथ एक रिफाइंड और टेक-फॉरवर्ड माहौल मिलता है। इंटीरियर्स को हाइड्रा ग्लोस फिनिश एक्सेंट्स के साथ और बेहतर बनाया गया है। इनमें हाइड्रोफोबिक ब्लैक-ब्लू इंसर्ट्स हैं जो गहराई, एलिगेंस और लंबे समय तक टिकाऊपन देते हैं। इसके साथ फैब्रिक सीट इंसर्ट्स, लेदर पैक (डैशबोर्ड, डोर्स और कंसोल), फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टिल्ट व टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है, जो आराम और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन बनाती है। 17.78 सेमी की फुल डिजिटल क्लस्टर एलसीडी स्क्रीन ड्राइवर को एक आधुनिक और सहज इंटरफेस प्रदान करती है। ऑल-न्यू हेक्टर में 360° एचडी कैमरा विद व्हील व्यू दिया गया है, जो पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग को आसान बनाता है और टायर-लेवल तक की विज़िबिलिटी देता है। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, टीसीएस, हिल होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Breaking News:

Recent News: