Search News

झारखंड के चार जिलों में 30 को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

रांची
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 28, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को राज्य के चार जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम जिले पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा शामिल हैं। वहीं बुधवार को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.4 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान सिमडेगा में 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई और हल्की ठंड का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32.1, डालटेनगंज में 32.7, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Breaking News:

Recent News: