Search News

ट्रांसजेंडरों का अधिकार छीनने वाले होंगे सत्ता से बाहर, बिहार में आएगी एनडीए की सरकार : डॉ राजन सिंह

कानपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 8, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कांग्रेस के शासनकाल में किन्नर समाज के हक और उनके वोट चोरी किए गए हैं। यह ट्रांसजेंडरों का अभिशाप ही है कि आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है। भगवान राम ने सदैव किन्नर समुदाय को अपनाया और सम्मान दिया। इसी कारण किन्नरों का सम्मान करने वाली एनडीए सरकार बिहार में आज सत्ता में है और आगे भी रहेगी। जब 14 नवंबर को परिणाम आएगा ताे एनडीए जरूर दो सौ के पार होगी। यह बातें शनिवार को कानपुर पहुंचे बिहार राज्य में किन्नर समाज के सदस्य और दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राजन सिंह ने कही। जनपद में क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रविवार को 'कानपुर क्वीर प्राइड परेड' का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर शनिवार को शहर पहुंचे बिहार राज्य के दर्जा प्राप्त मंत्री ट्रांसजेंडर डॉ राजन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पिछली राजद सरकार पर जंगलराज का गंभीर आरोप लगाते हुए वर्तमान बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर ट्रांसजेंडर समुदाय के वोटों की 'चोरी' का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ट्रांसजेंडर समुदाय की अनदेखी की, जिसके कारण समुदाय आज मुख्यधारा में पिछड़ गया है। एनडीए सरकार ने हमें हर प्रकार से समर्थन दिया है और हमें उम्मीद है कि आगे भी हमारी आवाज़ सुनी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि आने वाली 14 नवंबर को जब पिटारा खुलेगा तो एनडीए 200 के पार पहुंचेगी और हमारी यह दुआ है कि बिहार में एनडीए की सरकार बने क्योंकि यह वही सरकार है जिसने हमें नौकरी में एक प्रतिशत का आरक्षण देते हुए हमारे समुदाय से जुड़े लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने का प्रयास किया है। जबकि पिछली सरकार ने हमें अनदेखा किया है। इसलिए हमारी उन्हें बददुुआ लगी है। जिस वजह से वह आज वहां सत्ता से बाहर हैं।

Breaking News:

Recent News: