Search News

ढोल, नगाड़े व नारेबाजी के साथ किया अध्यक्ष पद का नामांकन

नामांकन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 15, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राजाजीपुरम व्यापार मंडल के 28 दिसंबर को होने वाले चुनाव में सैकड़ो व्यापारियों के साथ शैलेश बाजपेई शीलू ने ढोल, नगाड़े व नारे बाजी के साथ अध्यक्ष पद पर जोरदार नामांकन किया। व्यापारियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नामांकन अवसर पर पूर्व सांसद कुसुम राय, भाजपा नेता बीनू शुक्ला, राम शंकर राजपूत, पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, जितेंद्र उपाध्याय मिंटू, चेयरमैन अनुराग मिश्रा, सहित कई गणमान्य व सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: