Search News

तमिलनाडु के 7 जिलों में बारिश, 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

चेन्नई
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 8, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

दक्षिण भारत में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आठ नवंबर से 13 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु के चार जिलों कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थूथुकुडी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज सुबह 11 बजे से तमिलनाडु के जिन 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, उन जिलों में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, तिरुवल्लूर और चेन्नई में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी, जबकि चार जिलों कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थूथुकुडी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की तीव्रता में विविधता रहेगी, जिसमें आंतरिक और तटीय क्षेत्रों में शाम और रात के समय अधिक वर्षा होने की संभावना है। रविवार को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में भी तीव्र बारिश जारी रह सकती है, जिससे क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक नम मौसम बना रहेगा।-

Breaking News:

Recent News: