Search News

थाने के मालखाने से लायसेंसी रिवाल्वर गायब, बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: December 8, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार की रात बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नैनी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नैनी ब्रज किशोर गौतम की तहरीर पर मालखाना की देखभाल करने वाले बर्खास्त हेड मोहर्रिर राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है। राजेन्द्र प्रसाद कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव के निवासी हैं। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि थाने के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने के मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य और प्रमाण एवं दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामला अति गंभीर है, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

Breaking News:

Recent News: