Search News

पिता का आरोप नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर किया था शारिरिक शोषण

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बीकेटी,लखनऊ इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना में रहने वाली नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे धमकाने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले युवक व उनके परिजनों पर युवती द्वारा फांसी लगाकर जान दे देने के बाद पिता की तहरीर पर इटौंजा पुलिस ने युवक समेत चार लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।लेकिन घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।जिसको लेकर मंगलवार को पिता ने पुलिस उपायुक्त बीकेटी (एसीपी) को लिखित शिकायत देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। महोना निवासी राम आसरे के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी मोहिनी को कल्लू यादव ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।जिसके बाद उसका शारीरिक शोषण भी किया।आरोप है कि 23 अक्टूबर की आधी रात को कल्लू यादव व उसकी मां समेत उसके सहयोगी काके यादव अजीत गौतम उनके घर आई और जबरन बेटी को ले जाने का प्रयास करने लगे।जिसका उन्होंने विरोध किया था।जिसके बाद 24 अक्टूबर को कल्लू यादव ने मोहिनी को अपने घर पर बुलाया और उसे जातिसूचक गालियां दी और शादी से मना कर दिया तथा आत्महत्या कर लेने की बात कही।जिसके बाद घर वापस लौटी बेटी ने परिजनों को पूरी बात बताई।राम आसरे का आरोप है कि शारीरीक व मानसिक प्रताड़ना के चलते उसी रात्रि बेटी ने आधी रात को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Breaking News:

Recent News: