लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फैजुल्लागंज में भक्ति मय वातावरण में एक हजार से अधिक लोगों ने श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा निकाली। घैला रोड के महावीर लान में आचार्य शिवेंद्र मिश्र व आचार्य उज्जवल दीक्षित के द्वारा मंत्रोंच्चार के साथ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व लखनऊ उत्तर की प्रभारी पूजा शुक्ला ने ममता त्रिपाठी के साथ विधिवत श्रीराम दरबार का पूजन किया, जुड़वा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए परागी मंदिर तक एक हजार से अधिक लोगों ने संकीर्तन यात्रा निकाली। संकीर्तन यात्रा के दौरान अखिलेश अवस्थी, दलजीत कौर, वर्षा शुक्ला ने राम तेरे भी है राम मेरे भी हैं, राम हम सब की सांसों की माला में है भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

