Search News

फैजुल्लागंज में रोहिणी नक्षत्र वेलफेयर फाउंडेशन ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

भंडारा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: November 5, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर बुधवार को फैजुल्लागंज में रोहिणी नक्षत्र वेलफेयर फाउंडेशन ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। जिसमें प्रसाद के रूप में लोगों में छोला चावल का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष पूनम व संस्था के सभी पदाधिकारियों ने श्री रामभक्त हनुमान जी को प्रसाद का भोग लगाया व प्रभु का शुभाशीष लेके कार्यक्रम की शुरुआत की। वही इस मौके पर मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अरुण प्रताप सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज सिंह चौहान ने भी लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। संस्था की अध्यक्ष पूनम सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फैजुल्लागंज द्वितीय की सभासद प्रियंका बाजपेई, पूनम सैनी, बच्ची वान्या केसरी, भावना केसरी, मोहिनी जायसवाल, डिंपल सैनी, सोनिका सैनी, विमला यादव, सुमन गौड़, मीतू गुप्ता व सिम्मी कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: