लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय जन सेवा समिति ने मानवीय पहल करते हुए गुरुवार को राजाजीपुरम स्थित ई-ब्लॉक मार्केट चौराहे पर सैकड़ों जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कंबल और चाय-बिस्किट का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई शीलू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सम्मान और अपनापन पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए समय रहते मदद पहुंचाना इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जैसे ही ऊनी कपड़े और कंबल प्राप्त किए, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वितरण कार्यक्रम में अजय तिवारी, कुसुम गुप्ता, मीरा बंसल, पिंकी शाक्य, रीना साहू, नीता द्विवेदी, शैलजा सक्सेना, आर.के. गौतम, विशाल वर्मा, प्रतीक पांडेय, कमलेश शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, हरिदास प्रजापति, सीमा सिंह एडवोकेट, अवंतिका श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता, अर्चना बाजपेई और मनजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

