Search News

बरेली जिले में एण्टी पावर थैफ्ट थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमानत के एवज में मांगे थे रुपए

बरेली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: December 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

  उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की टीम ने एण्टी पावर थैफ्ट थाना बरेली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12:25 बजे निरीक्षक कक्ष में की गई। शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा, निवासी आलमपुर जाफराबाद ने संगठन को बताया था कि उनके और उनके पिता से जुड़े दो मुकदमों (मु.अ.सं. 9648/2025 व 9649/2025) में जमानत कराने के एवज में निरीक्षक द्वारा ₹5,000 की मांग की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते ही पकड़ लिया।
जितेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को राशि प्राप्त करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Breaking News:

Recent News: