बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कोतवाली में दिलाई गई शपथ
पीलीभीत।महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व वीर बाल दिवस 100 दिन जागरूकता अभियान के क्रम में थाना बीसलपुर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर व केंद्र प्रसाशिका तृप्ति मिश्रा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी।साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम,लैंगिक समानता,दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।थाने के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।
