मेजा प्रयागराज ।बिहार प्रवक्ता में 43वीं रैंक प्राप्त कर उपरौडा लोहारी के शुभम यादव पुत्र स्व. प्रदीप ऊर्फ लल्लू सरपंच व माता आज्ञा देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती है जो अपने दो बेटी व दो बेटों में बड़े बेटे शुभम के पढ़ाई में पूरा सहयोग कर प्रभु की कृपा से आज हमारे बेटे की मेहनत का परिणाम है। वही शुभम से बातचीत के दौरान पता चला कि ईसीसी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहे थे।कोरोना काल के बाद से वह घर पर आकर सिरसा स्थित आराध्या लाइब्रेरी में स्वयं पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचा हूँ। मौके पर परिवार रिश्तेदार मित्रों नें मुँह मीठा कर खुशियाँ मनाई व शुभकामनायें दी उपस्थित लोगों में बासुदेव मास्टर, विन्देश्वरी प्रसाद, रविशंकर, बलराम जी, राहुल, अधिवक्ता गोपाल जी, विनय,विक्की,विपिन, ईशू, गोलू सोम, पंकज आदि लोग उपस्थित रहें। जिन्होंने सराहना करते बताया की अपने परिवार का मान सम्मान संस्कार में चार चाँद लगा कर क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया है |
