बीकेटी में वीर बाल दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी,बीजेपी के कई नेता हुए शामिल
प्रवीण यादव
बीकेटी,लखनऊ
सिखों के गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप मनाया जाता है इसी के अंतर्गत बुधवार को बीजेपी लखनऊ द्वारा बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के बीकेटी एयरफोर्स रोड़ मोड़ से बीकेटी गुरुद्वारा तक प्रभात फेरी निकाली गई,इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान के बारे में लोगों को अवगत करा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।प्रभात फेरी में बताया गया की कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद के पुत्रों का साहस और बलिदान हमें यह सिखाता है कि चाहे हमें कितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़े लेकिन हमें अपने धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।अपने धर्म के लिए काम करने वाले व धर्म के लिए बलिदान होने वाले इन चार बालकों के अदम्य साहस को सभी ने याद किया।आयोजित प्रभात फेरी में बीकेटी गुरुद्वारा के पदाधिकारी,बीजेपी लखनऊ के जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह,जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी,मंडल अध्यक्ष बीकेटी संदीप यादव,किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अतुल मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत,राम बहादुर सिंह, संजेश सिंह,विमल सिंह राठौर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता/पदाधिकारी उपस्थित रहे।
