Search News

बीबीडी विश्वविद्यालय में हुआ प्रथम अंतरराष्ट्रीय जॉर्जियन थियेटर का आयोजन

BBD
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 10, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बीबीडी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन एवं रुस्तपेली नेशनल थियेटर एनजीओ एंड मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल जॉर्जिया के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन ने अपने छात्र मंच सेमियोटिक्स फोरम के साथ मिलकर कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध जॉर्जियन थिएटर प्रस्तुति मारिया कैलस का आयोजन किया गया। इस भव्य थिएटर शो में जॉर्जिया के 24 प्रसिद्ध कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 1960 के दशक की विश्व-प्रसिद्ध ओपेरा गायिका मारिया कैलस के जीवन और विरासत पर आधारित अद्भुत प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम बीबीडी विश्वविद्यालय के प्रथम अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एक्सचेंज के रूप में दर्ज हुआ, जो भारत और जॉर्जिया के बीच सांस्कृतिक सेतु को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

यह पहल स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन की उस शैक्षणिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करती है, जिसका उद्देश्य मीडिया शिक्षा को वैश्विक अनुभव, कलात्मक अभिव्यक्ति और अंतर्विषयक सीख के माध्यम से समृद्ध करना है। यह अंतरराष्ट्रीय थिएटर प्रदर्शन आगामी सत्र में शुरू होने वाले थियेटर एवं ड्रामैटिक्स कोर्स में छात्रों के लिए एक मूल्यवान शैक्षणिक अनुभव उपयोगी होगा, जिसमें उन्हें विश्व-स्तरीय कलाकारों से संवाद, विविध थिएटर तकनीकों की जानकारी और वैश्विक प्रदर्शन परंपराओं से सीधा परिचय प्राप्त हुआ। यह आयोजन बीबीडीयू के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने के निरंतर प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का संयोजन प्रो डिम्पी मिश्रा, डीन,स्कूल ऑफ मीडिया कम्युनिकेशन एवं डॉ जेसी विक्रम,हेड, स्कूल ऑफ मीडिया कम्युनिकेशन बीबीडी यूनिवर्सिटी ने किया।

Breaking News:

Recent News: