कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और (ब्लॉक लेवल अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर मानसी अपूर्व सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ें और त्रुटिपूर्ण नामों का संशोधन समय पर करें। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि युवा वर्ग को मतदाता सूची में जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रह जाए। बैठक के दौरान बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। अंत में सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पूरनपुर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जाएगा ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले सकें और कहा कि शादी के बाद लड़कियों की सुसराल में नए वोट तो बन जाते है पर पुराने वोट नहीं कट पाते हैं। ऐसे डूप्लीकेट वोटों को बोटर लिस्ट हटाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
