लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। गोमती नगर स्थित उत्तराखंड भवन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के नाम से एक नए संगठन का गठन किया गया है। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान बनाए गए हैं। संगठन का उद्देश्य महात्मा टिकैत की विचारधारा पर चलते हुए किसानों की समस्याओं, अधिकारों और मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। वहीं इस मौके पर ताराचंद बिष्ट को उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

