Search News

भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई

बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 3, 2026

भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई

बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। सीएम योगी समेत मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे।  बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। सीएम योगी समेत मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे।  बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने बरेली पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री योगी यहां करीब 15 मिनट तक रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से हर वर्ग में शौक है। शनिवार को उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे। बरेली के शक्तिनगर स्थित आवास पर दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर फरीदपुर के लिए रवाना किया गया। बरेली स्थित आवास से जैसे ही विधायक की अंतिम यात्रा निकाली गई तो लोग भावुक हो गए। उनके आंसू छलक आए।  वाहन में रखकर दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर फरीदपुर ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों को हुजूम उमड़ा। नकटिया, नरियावल आदि जगहों पर मौजूद लोगों ने वाहन रुकवाकर विधायक को श्रद्धांजलि दी।  फरीदपुर नगर में विधायक कार्यालय पर उनका पार्थिक शरीर रखा गया। यहां सुबह से ही हजारों लोग मौजूद थे। भाजपा के पदाधिकारियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने पार्थिव शरीर को नमन कर दिवंगत विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर दोनों तरफ हजारों लोगों का हुजूम दिखा। हर आंख नम थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद के तमाम सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस फोर्स व पीएसी फरीदपुर में विधायक के कार्यालय से लेकर शमशान भूमि तक तैनात किया गया।  जिस वाहन से दिवंगत विधायक का शव ले जाया गया, उसे फूलों से सजाया गया। बरेली से फरीदपुर जाने के दौरान पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं का दर्जनों गाड़ियों का काफिला स्वर्ग वाहन के पीछे चल रहा था। सड़क पर जो जहां खड़ा था, वहीं से उसने दिवंगत विधायक को नमन किया।  

Breaking News:

Recent News: