कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय राजनीति के अग्रणी व्यक्तित्व और भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि आडवाणी हम सबके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया है। डॉ. सरमा ने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर जनसेवा के माध्यम से सरकार गठन तक आडवाणी का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय रहा है। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से आडवाणी के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
