Search News

मेट्रो स्टेशन के नीचे वाहन के इंतजार मे खड़े व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

गौतम बुद्ध नगर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

नोएडा गौतम बुद्ध नगर थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी बीती रात को मौत हो गई। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र कुमार पुत्र सत्य प्रकाश ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद औरैया के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार 3 नवंबर की देर रात को उनके पिता सेक्टर 143 स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक कार के चालक में उनके पिता को टक्कर मार दिया। इस घटना मे उन्हे गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर 4 नवंबर की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News:

Recent News: