Search News

मोहल्ला बमनपुरी में चोरी की वारदात से हड़कंप, घर से नकदी और जेवरात चोरी

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं, सोमवार की रात वह खाना खाकर सो गई थीं। रात के दौरान अज्ञात चोर घर में दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के रास्ते घर के अंदर घुस गए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखे करीब 40 हजार रुपये और सोने की चेन, अंगूठी तथा कानों के कुंडल चोरी कर लिए। सुबहा जब घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

Breaking News:

Recent News: