Search News

यूपी विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन की शुरुआत परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूल मर्जर और शिक्षकों की भर्ती के सवालों के साथ हुई।

केशव बोले-एक भी आरोपी बचेगा नहीं। अखिलेश यादव का संतुलन बिगड़ा, बिहार जीत के लड्डू उन्हें भिजवाऊंगा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 23, 2025

यूपी विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन की शुरुआत परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूल मर्जर और शिक्षकों की भर्ती के सवालों के साथ हुई।  

विधान परिषद में कोडीन पर चर्चा

केशव बोले-एक भी आरोपी बचेगा नहीं। अखिलेश यादव का संतुलन बिगड़ा, बिहार जीत के लड्डू उन्हें भिजवाऊंगा। वहीं, शाहनवाज ने कहा, हम फोटो-फोटो खेल रहे, कोडीन मामले में पकड़े गए लोगों को मिली जमानत।  लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अनियमितता

विधायक संदीप ने लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अनियमितता की बात कही। आज नौजवानों को नाट फार सूटेबल बताकर किनारे कर दिया जाता है। आरक्षण न देना पड़े इसलिए सरकारी नौकरियां खत्म कर दी गईं। आरक्षण न देने पड़े निजीकरण किया जा रहा है।  सपा विधायक ने विभिन्न विभागों में भर्तियों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर सरकार को घेरा। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद, पशु पालन विभाग में पशु पालन अधिकारी और परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की रिक्तियों का जिक्र करते हुए आरक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने हर भर्ती की संख्या और आरक्षण का अनुपात गिनाया। कहा कि भाजपा ने हमारे समाज के कुछ लोगों को हायर कर रखा है। वह लोग कभी भी आरक्षण की बात नहीं करते। गरीबों की बात नहीं करते। आज सरकार की नीयत में खोट दिख रही है। 

उन्होंने कहा कि जो फेक एनकाउंटर में माहिर थे, उन्हें योगी सरकार ने चयन आयोग की जिम्मेदारी दे दी है।    चयन आयोग ने चुपके से खत्म कर दी माइग्रेशन की व्यवस्था

विधायक संग्राम सिंह यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण देने को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यूपी के चयन आयोग ने चुपके से माइग्रेशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। छात्रों ने विरोध जताया तो उनके साथ पुलिस ने अभद्रता की।  संसदीय कार्यमंत्री ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब

विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ज्यादातर बातें चुनाव आयोग के अंतर्गत आती हैं। उन्होंने आर्टिकल 13-AA का जिक्र करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया, उनके साथ हमारी संवेदना है। लेकिन, मौत कैसे हुई ये जांच का विषय है। मानवीय आधार पर हमारी संवेदना उनके परिवारों के साथ हैं। हम उनको बाकी सभी सरकारी कर्मचारियों के बराबर ही ट्रीट करेंगे।  वोट काटने का दबाव बनाते हैं बीएलओ

सपा विधायक पारस ने कहा कि यदि कोई बाहर रहता है तो बीएलओ उसका वोट काटने का दबाव बनाते हैं। कोई बाहर काम कर रहा है तो उसके घरवाले उसका फार्म भर सकते हैं लेकिन बीएलओ उसका भी नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। यही नहीं पहले वोटर बनने पर कोई भी व्यक्ति आसानी से फार्म 6 भर सकता था। लेकिन, अब एफिडेविट मांगा जाता है। इसे बनवाने में करीब 600 रुपये खर्च होते हैं।   सदन में बीएलओ की मौत का मुद्दा उठा

विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' ने यूपी में 10 बीएलओ की हुई मौतों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर की जल्दबाजी क्यों थी? बिना किसी ट्रेनिंग के शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। इससे अफसरों का उन पर अतिरिक्त दबाव था। इससे उनकी मौत हुई। उन्होंने मुरादाबाद के शिक्षक सर्वेश के सुसाइड की मौत का जिक्र किया। 

फतेहपुर में 27 वर्षीय लेखपाल ने शादी के एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। एक महिला शिक्षक की काम के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये तो महज वो घटनाएं थी जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ गईं। बाकी न जाने कितनी घटनाएं हुई होंगी। इसके बाद भी सरकार ने इसकी जवाबदेही नहीं ली। प्रशासनिक लापरवाही के कारण शिक्षकों की जान गई। 

इस जल्दबाजी में सबसे ज्यादा गरीब, दलितों के नाम कटे। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार उनके परिजनों को नौकरी देगी? साथ ही परिवार को 50 लाख के आर्थिक मदद की मांग रखी।  कम्युनिस्ट यूपी में क्यों प्रभावी नहीं हो पा रहे?

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने चौधरी चरण सिंह के एक कदम का जिक्र करते हुए बताया कि कम्युनिस्ट यूपी में क्यों प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने एक बार हमसे कहा था कि हमारे एक कदम से काफी लोगों को कुछ न कुछ जमीन मिल गई है। जमीन कम हो या ज्यादा हर किसान अपनी जमीन से बहुत प्यार करता है। इसलिए, उन्हें कोई अपने प्रभाव में नहीं ले पा रहा है।    चौधरी चरण सिंह द्वारा बनाए गए भूमि सुधार कानून का हुआ जिक्र

विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' ने भी चौधरी चरण सिंह के जीवन पर अपनी रखी। इस दौरान उन्होंने भूमि सुधार कानून को याद करते हुए किसानों के हित में किए गए उनके कार्यों के बारे बताया। उन्होंने किसानों को फोकस में रखकर एक दिन का सदन चलाने की मांग रखी।  अतुल प्रधान ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर रखी अपनी बात

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य और गन्ना किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की।  

Breaking News:

Recent News: