Search News

लगातार दूसरे दिन फुटपाथ से एक अज्ञात महिला को महिला कल्याण विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

पीलीभीत।जिलाधिकारी के आदेश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देशन में गुरुवार को रोडवेज, आसाम चौराह, नवीन मंडी समिति एवं रेलवे स्टेशन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 26, 2025

लगातार दूसरे दिन फुटपाथ से एक अज्ञात महिला को महिला कल्याण विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

 


पीलीभीत।जिलाधिकारी के आदेश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देशन में गुरुवार को रोडवेज, आसाम चौराह, नवीन मंडी समिति एवं रेलवे स्टेशन पीलीभीत पर अभियान चलाकर राहगीरों व व्यापारियों को जागरूक करते हुए लगातार दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पीलीभीत परिसर के बाहर से लावारिश अवस्था में रह रही एक महिला को रेस्क्यू कर वन स्टॉफ सेंटर पीलीभीत में आवासित कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया, कि शासन के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग एवं मानव तस्करी रोधी ईकाई द्वारा टीम बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसका उद्देश्य सड़क, फुटपाथ पर रहने वाले परित्यक्त व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों की पहचान कर अज्ञात एवं संरक्षणहीन अवस्था प्राप्त होने पर उनको पुनर्वासन की प्रक्रिया में लाया जाए। रेस्क्यू टीम में मीनाक्षी पाठक संरक्षण अधिकारी,  निर्वान सिंह चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक, तृप्ति मिश्रा सेंटर मैनेजर वन स्टॉफ सेंटर, गोविंद सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी की उपस्थिति रही हैं।

Breaking News:

Recent News: