Search News

संघर्ष की चपेट में सीमा क्षेत्र, थाईलैंड-कंबोडिया तनाव पर दुनिया की नजर

Videsh
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 25, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी सैन्य झड़पों ने हालात को गंभीर बना दिया है। गुरुवार को भी दोनों देशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मारे गए लोगों में 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 अन्य घायल हुए हैं। कंबोडिया ने अभी तक अपने हताहतों की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हिंसा की शुरुआत बुधवार को उस समय हुई जब एक बारूदी सुरंग के विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर नागरिक इलाकों और एक अस्पताल को निशाना बनाया। उन्होंने कंबोडिया से तत्काल युद्धविराम और शांति बहाली की अपील की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई गई है। यह बैठक कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के अनुरोध पर आयोजित की जा रही है। वहीं अमेरिका ने दोनों देशों से जल्द से जल्द संघर्ष समाप्त करने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है। थाई सरकार का कहना है कि यह एक दशक में सबसे खूनी सीमा संघर्ष है और अब तक 1 लाख से अधिक लोग बॉर्डर क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

 

Breaking News:

Recent News: